
कृपया उत्तर सहित पहेलियाँ देखें और आनंद लें
ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे हम पानी के अंदर खाते हैं?
उत्तर – गोता
ऊपर भी जाती है नीचे भी जाती है पर अपने जगह से हिलती नहीं है ?
उत्तर :- सीढ़ी
एक ऐसा सवाल, जिसका जवाब कोई हाँ में नहीं दे सकता?
उत्तर – क्या आप मर गए हैं
एक सुई दरजी के हाथ में ऐसे कमाल की जो कपड़े सिलाई काम न आयी ?
उत्तर :- हाथ घड़ी की सुई
सी कौन-सी सब्जी है, जिसे उल्टा पढ़ने पर लड़की का नाम आता है?
उत्तर – खीरा
इतनी नाजुक है ये चीज, कुछ बोलते हो टूट जाएगी?
उत्तर :- खामोशी
वह कौन-सा फूल है, जिसके पास कोई रंग और महक नहीं है?
उत्तर – अप्रैल फूल
जितना ज्यादा फैलता है उतना कम दिखाई देता है ?
उत्तर :- अंधेरा
अगर आप अँधेरे कमरे में एक मोमबत्ती, एक लालटेन और एक दीया के साथ हैं तो सबसे पहले आप क्या जलाएँगे?
उत्तर – माचिस
जितना आगे बढ़ोगे उतना पीछे छोड़ते जाओगे ?
उत्तर :- कदम
ऐसा रूम, जिसकी खिड़की ना दरवाजा तो बताओ क्या ?
उत्तर – मशरूम
गला है पर सर नहीं, बाहें है पर हाथ नहीं?
उत्तर :- शर्ट
ऐसी कौन-सी चीज है, जो सोने की है मगर सुनार की दुकान पर नहीं मिलती?
उत्तर – तकिया और चारपाई
दांत हैं पर कांट नहीं सकता ?
उत्तर :- कंघी
कोई इंसान 30 दिन तक नींद लिए बिना कैसे रह सकता है?
उत्तर – रात में नींद लेकर |
कितने महीने ऐसे है, जिसमें 28 दिन होते हैं?
जवाब – 12 महीने
जमीन में मरा दबा दो, जिन्दा होकर बहार आऊंगा ?
उत्तर :- बीज
ऐसी कौन-सी चीज है, जो फटने पर आवाज नहीं करती है?
जवाब – दूध
एक बार आवाज़ दोगे तो मैं कई बार आवाज़ वापस दूंगा?
उत्तर :- गूंज (इको)
ऐसी कौन-सी चीज है, जो फ्रीज़ में रखने के बाद भी गरम रहती है?
उत्तर – गरम मसाला
बोलने के लिए इतने शब्द है पर फिर भी बोल नहीं पाता हूँ?
उत्तर :- किताब
ऐसी कौन-सी चीज है, जो महीने में एक बार आती है मगर सिर्फ 24 घंटे बाद वापस भी चली जाती है?
उत्तर – तारीख
गिली गिली गप्पा, एक इंसान का मैं दो कर देता?
उत्तर :- आईना
वह क्या है, जो ऊपर नीचे होता है मगर हिलता नहीं?
उत्तर – तापमान
अपने जगह से चिपका रहता फिर भी पूरी दुनिया घूमता ?
उत्तर :- स्टाम्प , डाक टिकट
अगर एक अंडा उबलने में 10 मिनट लगता है तो 10 अंडे को उबालने में कितना समय लगेगा?
उत्तर – 10 मिनट
शहर है पर घर नहीं, जंगल है पर पेड़ नहीं, नदी है पर पानी है ?
उत्तर :- नक्शा
ऐसी कौन-सी चीज है, जो सुबह में हरी, दोपहर में काली, शाम में नीली और रात में हरी दिखाई देती है?
उत्तर – बिल्ली की आँख
इस सवाल का जवाब आप कभी हाँ में नहीं दे सकते ?
उत्तर :- क्या तुम सो रहे हो ?
वह कौन है, जो हमेशा पीटने के लिए हीं बना है?
उत्तर – ढोल
इस्तेमाल करने से घिस जाती हूँ गोल गोल घुमाने से फिर बढ़ जाती हूँ ?
उत्तर :- पेंसिल
ऐसा कौन – सा सवाल है, जिसका जवाब हर वक्त बदलता रहता है?
उत्तर – समय क्या हुआ है?
एक जगह बैठा रहता हूँ, तुम जो भी दो पानी के साथ निगलता रहता हूँ?
उत्तर :- कमोड
सूर्य ने पृथ्वी पर अभी तक क्या नहीं देखा है?
उत्तर – अँधेरा
वो कौन है जो बिना पर के उड़ता है और बिना हाथ के लड़ता है ?
उत्तर :- पतंग
अरुण टीना के पिता है तो अरुण टीना के पिता का क्या है?
उत्तर – नाम
बताओ वो चीज़ जिसे जितना खींचो वो उतना छोटी होती जाती है ?
उत्तर :- सिगरेट
ऐसी कौन – सी चीज है, जिसके पास रिंग तो है मगर पहनने के लिए ऊँगली नहीं है?
उत्तर – मोबाईल
खाने के लिए खरीदा जाता हूँ पर कभी खाया नहीं जाता हूँ, बताओ मेरा नाम ?
उत्तर :- प्लेट और चम्मच
ऐसा कौन – सा वाहन है, जो आपके ऊपर से चला जाता है फिर भी आपको कुछ नहीं होता है?
उत्तर – हवाई जहाज
बताओ वो चीज जो ना चाहते हुए भी इंसान खाता है और फिर पछताता है ?
उत्तर :- धोका
ऐसी कौन – सी चीज है, जिसे हम बंद तो कर सकते है लेकिन खोल नहीं सकते?
उत्तर – अलार्म
चार ऊँगली और एक अँगूठा फिर भी हाथ न कहलाता, बताओ क्या हूँ मैं ?
उत्तर :- दस्ताने
वो क्या है, जो मन में है, दिल में है, पर धड़कन में नहीं है?
उत्तर – आमिर खान
अजीबो गरीब ये इंसान, दिनभर दाढ़ी बनाये फिर भी उसकी दाढ़ी ना जाए
उत्तर :- नाइ
ऐसी कौन – सी ड्रेस है जिसे हम कभी पहन नहीं सकते हैं?
उत्तर – एड्रेस (Address)
ना हाथ, ना पैर, ना पंख, फिर भी हवा में उड़ जाता हूँ, क्या हूँ मैं ?
उत्तर :- धुँआ
ऐसी कौन – सी चीज है, जिसे बिना तोड़े इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है?
उत्तर – अंडा
गन्दा हूँ तो सफ़ेद, सांफ हूँ तो काला, कौन हूं मैं ?
उत्तर :- ब्लैकबोर्ड
ऐसा क्या है, जिसके हाथ पैर नहीं है लेकिन उसके बावजूद भी वो चढ़ती और उतरती है?
उत्तर – शराब
तीन रंगो की तीन आँख, जल्दी से बताओ मेरा नाम ?
उत्तर :- ट्रैफिक लाइट
वह क्या चीज है, जिसके पास Head और Tail है पर शरीर नहीं है ?
उत्तर – सिक्का
कमरे को भर देता फिर भी जगह नहीं लेता, क्या है इसका नाम ?
उत्तर :- रौशनी, अँधेरा, धुंआ
अंग्रेजी का ऐसा कौन – सा शब्द है, जो डेढ़ किलोमीटर लंबा है?
उत्तर – मील (Mile)
कोई ऐसे अनाज का नाम बताइए, जिसका नाम एक तीर्थस्थल के नाम पर हो और वहाँ पर दुनिया भर से लोग जाते है?
उत्तर – मक्का
नहीं रखोगे तो टूट जाऊंगा, बताओ क्या हूँ मैं ?
उत्तर :- वादा
वह क्या है, जो बाहर मुफ्त में और अस्पताल में पैसों से मिलती है?
उत्तर – ऑक्सीजन
ये तीन चीज़ो को कभी एक साथ नहीं खा सकते, सोचो सोचो क्या है वो ?
उत्तर :- ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर
एक छोटा सा फकीर, जिसके पेट में लकीर |
उत्तर – गेहूँ
छोटा सा दाना, पट पट कर के फट जाता, लोगो के खाने काम मैं आता, बताओ मेरा नाम ?
उत्तर :- पॉपकॉर्न
ऐसी क्या चीज़ है, जिसके पास शब्द बहुत हैं लेकिन बोलती नहीं?
उत्तर – किताब
खाना दोगे तो जिन्दा रहूँगा पानी दोगे तो मर जाऊंगा, बताओ मेरा नाम ?
उत्तर :- आग
ऐसी कौन – सी सब्जी है, जिसमें ताला और चाबी दोनों आते हैं?
उत्तर – लौकी
एक थी खाली पॉकेट जिसमे कुछ था, जल्दी से बातो क्या ?
उत्तर :- छेद
ऐसी कौन – सी भाषा है, जिसको खाया जाता है?
उत्तर – चीनी
वो कौनसी दो चीज़ हैं जो आप कभी ब्रेकफास्ट में नहीं खा सकते ?
उत्तर :- लंच और डिनर
वह क्या है, जो दिखता नहीं मगर सबसे काला है?
उत्तर – कलंक
गले में आऊं तो ख़ुशी दे जाऊं, खेल में आऊं तो दुखी कर जाऊं, बताओ कौन हूँ मैं ?
उत्तर :- हार
सी कौन – सी चीज है, जो समुद्र में पैदा होती है और आपके घर में रहती है?
उत्तर – नमक
वो कौनसी जगह है जो ढेर सारे किस्से कहानियों के लिए जाना चाहता है?
उत्तर :- लाइब्रेरी / पुस्तकालय
वह कौन – सी चीज है, जिसे काटते हीं लोग गाने लगते हैं?
उत्तर – केक
एक आदमी बिना टोपी पहने बारिश में निकल गया पर उसके बाल गीले नहीं हुए। ऐसा कैसे ?
उत्तर :- आदमी गंजा था
वह क्या है, जिसे खाते हीं आप लाल हो जाते हैं और पीते हीं शांत हो जाते हैं?
उत्तर – क्रोध
सोचो एक कमरा है जिसमें न कोई दरवाजे न कोई खिड़किया, तो बताओ बहार कैसे आओगे ?
उत्तर :- सोचना बंद कर दो
वह क्या है, जो लोग अपने से ज्यादा दूसरों का लेते हैं?
उत्तर – नाम
वो क्या है जो बहती है पर ना नदी है ना पानी है ?
उत्तर :- नाक
वह कौन सा पक्षी है, जो पानी में तैरता भी है, आकाश में उड़ता भी है और जमीन पर चलता भी है?
उत्तर – बत्तख
अकेला छोड़ो तो कुछ नहीं करूँगा, पर काटने जाओगे तो रुला दूंगा, अगर समझ गए तो बताओ मेरा नाम ?
उत्तर :- प्याज
वो क्या है जिसे पकड़ सकते हो पर फैक नहीं सकते
उत्तर :- सर्दी
पैर है पर चल नहीं सकता, हाथ है लेकिन हिला नहीं सकता, क्या हूँ मैं ?
उत्तर :- आर्म चेयर (हाथ वाली कुर्सी)
1 किलो लोहे और 1 किलो रूई में किसका वजन अधिक होगा ?
उत्तर – दोनों का वजन बराबर होगा, क्योंकि दोनों का वजन 1 – 1 किलो हीं है |
सबसे छोटी सम संख्या कौन सी है ?
उत्तर – 0 (शून्य)
1 से 100 तक की गिनती के बीच कितनी बार 8 अंक आता है ?
उत्तर – 20 बार
एक वृत्त में कितनी भुजाएँ होती हैं ?
उत्तर – 0, क्योंकि वृत्त गोल होता है |
अगर किसी ने 1 तरबूज, 2 संतरा, 3 सेब, 2 तरबूज और 5 कीवी खरीदा है तो उसके पास कुल कितने तरबूज होंगे ?
उत्तर – 3 तरबूज |
एक टेबल पर 2 ग्लास के आगे 2 ग्लास हैं | 2 ग्लास के पीछे 2 ग्लास हैं और 2 ग्लास के बगल में 2 ग्लास हैं, तो बताओ टेबल पर कुल कितने ग्लास हैं?
उत्तर – 4 ग्लास |
WV733N नंबर की एक कार से श्याम कहीं जा रहा था | रास्ते में एक लड़की ने लिफ्ट माँगी | श्याम ने जब उस लड़की से उसका नाम पूछा तो उसने बताया कि उसकी गाड़ी के नंबर में उसका नाम है तो बताओ लड़की का नाम क्या था ?
उत्तर – उस लड़की का नाम नीलम था | अगर कार का नंबर WV733N को उल्टा देखेंगे तो यह NEELAM लिखा हुआ दिखाई देगा |
दो पिता और दो बेटे मछलियाँ पकड़ने गए | सभी ने 1 – 1 मछली पकड़ी | जब उन्होंने मछलियाँ गिनी तो वो सिर्फ 3 हीं थीं तो बताओं ऐसा क्यों ?
उत्तर – मछली पकड़ने कुल तीन हीं लोग गए थे | इनमें एक दादा, दूसरा बेटा और तीसरा पोता था |
मोनू बाजार जा रहा था। रास्ते में उसे अपनी 6 पत्नियों के साथ एक आदमी मिला | सभी पत्नियों के हाथ में 2 – 2 बैग थे, जिनमें से प्रत्येक बैग में 1 – 1 खरगोश थे और प्रत्येक खरगोश के 3 – 3 बच्चे थे तो बताओ कुल कितने लोग बाजार जा रहे थे ?
उत्तर – सिर्फ अकेला मोनू हीं बाजार जा रहा था,क्योंकि और लोग उसे सिर्फ रास्ते में मिले थे |
16 आदमी मिलकर किसी काम को 10 दिनों मे पूरा करते हैं तो बताओ उसी काम को 80 दिन में पूरा करने के लिए कितने आदमी की जरूरत होगी ?
उत्तर – 2 आदमी, क्योंकि 16×10/80 =2 तो इस तरह 2 व्यक्ति उस काम को 80 दिन में पूरा करेंगे |
सभी लोग एक पंक्ति मे खडे़ थे, जिसमें एक लड़की दोनों तरफ से 19वें स्थान पर थी तो बताओ कितने लोग पंक्ति में खड़े थे ?
उत्तर – 37 लोग |
सोहन के पास कुछ सेब और कुछ सुई हैं | अगर वह सभी सेब में 1 – 1 सुई चुभाए, तो उसके पास अतिरिक्त 1 सुई बच जाती है | अगर वो प्रत्येक सेब में 2 सुई चुभाए तो उसके पास अतिरिक्त 1 सेब बच जाता है तो बताओ सोहन के पास कुल कितने सेब और सुई हैं ?
उत्तर – सोहन के पास 3 सेब 4 सुई हैं |
एक टोकरी में 8 केले हैं, जिनमें से 3 केले आपने ले लिए हैं तो बताओ आपके पास कितने केले बचे हैं ?
उत्तर – 3 केले, क्योंकि आपने टोकरी में सिर्फ 3 केले हीं लिए थे |
राम ने 500 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया और दौड़ में शामिल तीसरे नंबर पर श्याम को पीछे छोड़ दिया तो अब बताओ राम दौड़ में किस नंबर पर था ?
उत्तर – तीसरे नंबर पर |
मेरी उम्र 15 से कम है मगर 10 से ज्यादा है | 10 से 3 तक जोड़कर तुम मेरी उम्र बता सकते हो तो बताओ मेरी उम्र कितनी है ?
उत्तर – 13 साल |
एक व्यक्ति के पास 15 बकरियाँ हैं, जिनमें 7 बकरियों को छोड़कर बाकी सभी मर जाती हैं तो उस व्यक्ति के पास अब कितनी बकरियाँ होंगी ?
उत्तर – 7 बकरियाँ, क्योंकि 7 बकरियों को छोड़कर और सभी मर चुकी हैं |
मैं एक अंक हूँ | मुझे लिखने के लिए वहीं पर वापस आना होता है, जहाँ से मुझे लिखना शुरू किया जाता है तो बताओ मैं कौन हूँ ?
उत्तर – 8
एक महिला की 5 बेटियाँ हैं और सभी बेटियों का 1 – 1 भाई है तो बताओ उस महिला के कितने पुत्र हैं ?
उत्तर – 1 पुत्र, क्योंकि 5 बहनों का एक ही भाई है |
ऐसा कौन-सा फल है, जिसके पेट में दांत होते हैं?
उत्तर – अनार
ऐसी कौन-सी चीज है, जो जगे रहने पर ऊपर रहती है और सो जाने पर नीचे रहती है?
उत्तर – पलक
ऐसी कौन-सी चीज है, जो पति अपनी पत्नी को दे सकता है मगर पत्नी अपने पति को नहीं दे सकती?
उत्तर – उपनाम (Surname)
ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे आप दिन भर उठाते और रखते हैं | इसके बिना आप कहीं जा नहीं सकते?
उत्तर – कदम
ऐसी कौन-सी चीज है, जो जून में होती है दिसंबर में नहीं, आग में होती है लेकिन पानी में नहीं?
उत्तर – गर्मी
ऐसी कौन-सी चीज है, जो बारिश में चाहे जितनी भींगे, वह कभी गीली नहीं हो सकती?
उत्तर – पानी
ऐसी कौन-सी चीज है, जो आँखों के सामने आने से आँखें बंद हो जाती है?
उत्तर – रौशनी
वह कौन – सी चीज है, जिसका रंग काला है |
उजाले में तो नजर आती है, मगर अँधेरे में दिखाई नहीं देती है |
उत्तर – परछाई
कमर बाँधे घर में रहती, सुबह – शाम जरूरत है पड़ती |
उत्तर – झाड़ू
वह कौन सा मुख है, जो सुबह से लेकर शाम तक
आसमान की ओर देखता है |
उत्तर – सूरजमुखी
एक फूल यहाँ खिला, एक खिला कलकत्ता |
गजब अजूबा हमने देखा, पत्ते के ऊपर पत्ता |
उत्तर – फूलगोभी
दो अंगुल की है सड़क, उस पर रेल चले बेधड़क |
लोगों के हैं काम आती, समय पड़े तो खाक बनाती |
उत्तर – माचिस
फल नहीं पर फल कहाऊँ, नमक मिर्ची के संग सुहाऊँ |
खाने वाले की सेहत बढ़ाऊँ, सीता माता की याद दिलाऊँ |
उत्तर – सीताफल
जा जोड़े तो जापान, अमीरों के लिए है यह शान |
बनारसी है इसकी पहचान, दावतों में बढ़ती इसकी मान
उत्तर – पान
बिना चूल्हे के खीर बनी, ना मीठी ना नमकीन |
थोड़ा – थोड़ा खा गए, बड़े बड़े शौकीन |
उत्तर – चूना
डिब्बा देखा एक निराला, ना हीं ढक्कन, ना हीं ताला |
न हीं पेंदी, ना हीं कोना, बंद है उसमें चाँदी सोना |
उत्तर – अंडा
हरी थी, मन भरी थी, लाख मोती जड़ी थी |
राजा जी के बाग में, दुशाला ओढ़े खड़ी थी |
उत्तर – भुट्टा
1 thought on “Paheli in Hindi with Answer”